टेनिस : मुगुरुजा ने जीत के साथ ली डब्ल्यूटीए फाइनल्स से विदाई

सिंगापुर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की उभरती टेनिस सितारा गारबाइन मुगुरुजा ने शुक्रवार को वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के ग्रुप मुकाबले में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को हरा दिया।

हालांकि मुगुरुजा नॉकआउट दौर में प्रवेश नहीं कर सकीं और इसी जीत के साथ टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त हो गया।

वहीं कुजनेत्सोवा पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

व्हाइट ग्रुप के इस मैच में मुगुरुजा ने कुजनेत्सोवा को तीन सेटों में 3-6, 6-0, 6-1 से हराया।

इससे पहले मुगुरुजा को चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा और पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का के हाथों लगातार दो हार झेलनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493