मेड्रिड, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के मुख्य कोच और फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके जिनेदिन जिदान का मानना है कि पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवार्ड ‘बालोन डी ओर’ अवार्ड के सबसे बड़े हकदार हैं।
गौरतलब है कि रोनाल्डो भी रियल के लिए ही खेलते हैं।
समाचार एजेंसी एफे ने जिदान के हवाले से कहा, “मुझे पता है कि यह कैसे काम करता है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि साल भर मैंने जो देखा। हमेशा वह एक जैसा रहा। रोनाल्डो ने इतने ऊंचे मानक तय कर दिए हैं कि जब कभी वह गोल नहीं करते तो लगता है कुछ परेशानी की बात है। लेकिन हमेशा इसका उल्टा ही होता आया है।”
जिदान ने कहा, “रोनाल्डो ने साल भर जो कुछ किया वह सबके सामने है, और यह सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर नहीं टीम के स्तर पर भी दिखाई देता है।”
तीन बार यह अवार्ड जीत चुके जिदान ने रोनाल्डो की मैदान के अंदर जीत के नशे का बचाव किया और मैदान पर रोनाल्डो के उत्तेजक व्यवहार को सही ठहराया।
dharmpath.com dharmpath