टेनिस : मुगुरुजा हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में

हांगकांग, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गर्बिने मुगुरुजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां थाईलैंड की लुकसिका कुमखुम को हराकर हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, मुगुरुजा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुमखुम को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।

दो बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी चौथी वरीय मुगुरुजा ने मई में हुए फ्रेंच ओपन के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ मुगुरुजा की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने आसानी से पहला सेट जीता। दूसरे सेट में स्पेनिश खिलाड़ी को कड़ी टक्कर मिली लकिन उन्होंने अंतिम क्षणों में अपना संयम नहीं खोया और मैच जीतने में कामयाब रही।

सेमीफाइनल में मुगुरुजा का मुकाबला चीन के वांग कियांग से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493