हांगकांग, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की नंबर एक खिलाड़ी वांग क्यिांग ने यहां हांगकांग ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-5 एलीना स्वीतोलिना को हराकर सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
ईसीपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, वांग ने शुक्रवार शाम खेले गए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में मात्र 10 मिनट में ही टॉप सीड स्वीतोलिना को 6-2, 6-4 से मात दी।
सेमीफाइनल में वांग का सामना स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा से होगा।
वर्ल्ड नंबर-24 वांग ने इस वर्ष फ्रेंच ओपन में वीनस विलियम्स और बीजिंग तथा वुहान ओपन में कैरालिना प्लिस्कोवा को हराया था। पिछले महीने ही गुआंग्झू ओपन में जीतने के बाद वह चीन की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं।
dharmpath.com dharmpath