मेड्रिड, 11 मई (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने इटली के खिलाड़ी फाबियो फोगनीनी को दो घंटे 57 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (3), 3-6, 6-4 से मात दी।
नडाल ने इस टूर्नामेंट को चार बार (2005, 2010, 2013, 2014) जीता है। उनके साथ-साथ, शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे और दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक ने भी टूर्नामेंट के तीसरे दौर में कदम रखा है।
नडाल ने कहा, “भले ही मैंने खराब मैच खेला हो, लेकिन मेरी सोच सही थी। इसलिए, मैंने यह मैच जीता। हालांकि, इस मुकाबले में मेरे टेनिस खेलने का स्तर उतना अच्छा नहीं था। टेनिस कोर्ट पर काफी हवा चल रही थी, लेकिन मैंने किसी प्रकार अपनी पकड़ बनाए रखी।”
dharmpath.com dharmpath