टेनिस : मेड्रिड ओपन के तीसरे दौर में मरे

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार रात पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में मरे ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले मॉरिस कोपिल को मात दी।

मरे ने एक घंटे और 20 मिनट तक चले इस मुकाबले में कोपिल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।

इस बीच, रेयान हेरिसन ने बर्नार्ड टोमिक को 7-5, 4-6, 6-2 से हराया।

आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त डोमिनिक थिएम ने भी तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने दूसरे दौर में जारेड डोनाल्डसन को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493