टेनिस : मेड्रिड ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे बर्डिख

मेड्रिड, 9 मई (आईएएनएस)। चेकगणराज्य के टेनिस खिलाड़ी थॉमस बर्डिख ने मेड्रिड ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

वहीं फ्रांस के गेल मोनफिल्स हार कर बाहर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बर्डिख ने उजबेकिस्तान के डेनिस इस्टोमिनल को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी। यह बर्डिख की इस्टोमिन के खिलाफ छह मैचों में छठी जीत है। अगले दौर में उनका सामना नीदरलैंड्स के रोबिन हासे से होगा।

वहीं मोनफिल्स को अपने हमवतन जाइल्स सिमोन के हाथों 0-6, 6-0, 7-6 (0) से मात खानी पड़ी।

सिमोन अगले दौर में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और अमेरिका के अर्नेस्टो इस्कोबेडो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

रोमानिया के मारियुस सोपिल ने स्पेन के गुइलमारो गार्सिया लोपेज को दो घंटे 52 मिनट के मुकाबले में 7-6 (6), 4-6, 7-6 (9) से मात दी।

विश्व की 104वीं वरीयता वाले कोपिल अगले दौर में विश्व की सर्वोच्च वरीयता वाले ब्रिटेन के एंडी मरे से मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493