टेनिस : मेड्रिड ओपन में जोकोविक व नडाल जीते, मरे को हाथ लगी निराशा

मेड्रिड, 12 मई (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को मेड्रिड ओपन के तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

वहीं, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 20 वर्षीय क्रोएशियाई खिलाड़ी बोर्ना कोरिक ने ब्रिटिश खिलाड़ी मरे को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। यह कोरिक के करियर की सबसे शानदार जीत है।

विश्व के 59वीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी कोरिक का सामना क्वार्टर फाइनल में 23 वर्षीय आस्ट्रियाई खिलाड़ी डोमिनिक थिएम से होगा।

पुरुष एकल वर्ग में जोकोविक ने फेलिसियानो लोपेज को 6-4, 7-5 से हराकार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

नडाल ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

इसके अलावा, जापान के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी की निशिकोरी ने भी जीत हासिल कर अंतिम-8 में प्रवेश किया है।

निशिकोरी ने स्पेन के डेविड फेरर को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493