टेनिस : मैक्सिकन ओपन में नडाल हुए उलटफेर का शिकार

अकापुल्को (मेक्सिको), 28 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल मेक्सिकन ओपन के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए हैं। नडाल को पुरुष एकल वर्ग के मैच में वर्ल्ड नंबर-72 आस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस ने हरा दिया।

किर्जियोस ने बुधवार रात खेले गए मैच में नडाल को 3-6, 7-6(2), 7-6(6) से शिकस्त दी।

एटीपी की वेबसाइट ने किर्जियोस के हवाले से लिखा है, “यह बेहद बड़ी जीत है। मैंने इस साल काफी संघर्ष किया है ताकि मैं इस तरह का प्रदर्शन कर सकूं। मैंने आज जिस तरह की टेनिस खेली, यह मेरे शरीर की अहम परीक्षा थी। मैंने यहां अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। इस जीत से मेरे आत्मविश्वास में काफी फायदा होगा।”

अगले दौर में किर्जियोस का सामना स्विट्जरलैंड के स्टान वांवरिंका से होगा जिन्होंने स्टीव जॉनसन को 7-6(5), 6-4 से मात दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493