सिनेमा अच्छी दिशा में जा रहा है : प्लाबिता बोरठाकुर

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर मानती हैं कि हमारा सिनेमा अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर मानती हैं कि हमारा सिनेमा अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “लोग अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। लोग अब जानते हैं कि एक अच्छी फिल्म और बुरी फिल्म में क्या अंतर है। हमारा सिनेमा एक अच्छी दिशा में जा रहा है।”

प्लाबिता ने आईएएनएस को बताया, “पहले की फिल्में इस तरह की नहीं बनती थीं फिर चाहें वह भूमिकाएं के लिहाज से हों या कंटेंट..अब सब कुछ बदल गया है। यह एक बेहतरीन दौर है।”

प्लाबिता जल्द ही ‘वाह जिंदगी’ और ‘छोटे नवाब’ में नजर आएंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493