टेनिस : मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे अलबर्ट

रॉकब्रूने कैप मार्टिन (फ्रांस), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी अलबर्ट रामोस-विनोलास ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को शुक्रवार को मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्पेन के खिलाड़ी ने सिलिक को दो घंटे 33 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-7 (5), 6-2 से मात दी।

विश्व की 24वीं वरीयता प्राप्त रामोस ने गुरुवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे को मात देते हुए उलटफेर कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

रामोस इस साल अपने पांचवें क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। सेमीफाइनल में उनका सामना उरुग्वे के पाब्लो कुएवास और फ्रांस के लुकास पाउइले के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493