टेनिस : युबरिनी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

कोलकाता, 23 मार्च (आईएएनएस)। बंगाल की युबरिनी ने गुरुवार को यहां जारी रेंदेवू रोलां गैरो राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-18 बालिकाओं के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

युबरिनी ने तीसरी वरीय महाराष्ट्र की प्रेरणा विचारे को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी।

वह सेमीफाइनल में सातवीं वरीय तमिलनाडु की जी. एस. वासवी से शुक्रवार को दक्षिण कलिकाटा संसद (डीकेएस) में भिड़ेंगी।

अंडर-18 बालकों के एकल वर्ग में शीर्ष चार वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अंतिम चार में जगह बना ली है।

दिपिन वाधवा और अक्षत अग्रवाल ने बालकों के युगल मुकाबले के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने सेमीफाइनल में मधविन कामथ और आशुतोष तिवारी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी।

फाइनल में इस जोड़ी का सामना परिक्षित सोमानी और अर्थव शर्मा की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493