टेनिस : राओनिक ने इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

इंडियन वेल्स, 15 मार्च (आईएएनएस)। कनाडा के मिलोस राओनिक ने अपने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए गुरुवार को यहां इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

राओनिक ने सर्बिया के 19 वर्षीय मिओमिर केसमानोविक को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, इस मुकाबले में राओनिक ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 एस दागे और एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया। उन्होंने यह एकतरफा मुकाबला केवल 72 मिनट में ही अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद राओनिक ने अपनी सर्विस के बार में कहा, “मैं भी सर्विस अच्छी नहीं मार पा रहा था और मैं समझता हूं कि इसमें सुधार किया जा सकता हैं।”

सेमीफाइनल में कनाडा के खिलाड़ी का सामना आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493