टेनिस : रियो ओपन से बाहर हुए थीम

रियो डी जनेरियो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने रियो ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में डिएगो श्वार्टजमैन को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, श्वार्टजमैन नौ मौकों में से सिर्फ तीन बार ही सर्विस रोक पाए।

इस जीत के बाद थीम ने अपने करियर के आठवें खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अगर वह यह खिताब जीत जाते हैं तो यह उनका क्ले कोर्ट पर छठा खिताब होगा।

सेमीफाइनल में उनका सामना स्पेन के अलर्बट रामोस विनोलास के साथ होगा। उन्होंने अर्जेटीना के निकोलस किकस को 6-2, 6-3 से मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493