टेनिस : वाशिंगटन ओपन से कोर्ट पर लौटेंगे मरे

लंदन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ब्रिटेन के एंडी मरे सोमवार से शुरू होने वाले वाशिंगटन ओपन से कोर्ट पर वापसी करेंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे का विंबलडन से हटने के बाद से यह पहला मैच होगा जहां वह पहले दौरे के मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी मैकेंजी मैक्डोनाल्ड से भिड़ेंगे।

31 साल के मरे अगर पहले दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करते हैं तो दूसरे दौर में वह हमवतन काइल एडमंड से खेलेंगे।

मरे इस महीने विंबलडन से यह कहते हुए हट गए थे कि उनके दायें कूल्हे की चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं है और वह ग्रैंड स्लेम में खेलने के लिए फिट नहीं हैं।

ब्रिटिश खिलाड़ी ने इससे पहले जून में क्वींस क्लब में वापसी की थी, जो उनका एक साल बाद पहला टूर्नामेंट था, लेकिन वह पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।

इस बीच अगले महीने से शुरू होने जा रहे सिनसिनाटी ओपन में मरे को वाइल्ड कार्ड दिया गया है। सिनसिनाटी ओपन मरे के लिए अमेरिकी ओपन के लिए अपनी तैयारियों को परखने का एक अच्छा मौका होगा। अमेरिकी ओपन 27 अगस्त से शुरू होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493