ब्लास्टर्स के खिलाफ भी बड़ी जीत चाहेगा गिरोना एफसी (प्रीव्यू)

कोच्चि, 28 जुलाई (आईएएनएस)। टोयोटा यारिस ला लीगा वल्र्ड टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 6-0 के भारी अंतर से जीत दर्ज करने वाला स्पेनिश क्लब गिरोना एफसी रविवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ भी आसान जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

गिरोना ने अपने पहले मुकाबले में शुक्रवार को आस्ट्रेलियन लीग क्लब मेलबर्न सिटी एफसी को मात दी थी। स्पेनिश क्लब अगर इस मैच को जीतने में कामयाब रहता है तो वह टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर लेगा।

मेलबर्न सिटी की टीम अपने पहले मुकाबले में मेजाबन केरला ब्लास्टर्स को 6-0 से हराकर दूसरे मैच में बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान पर उतरी लेकिन जिस प्रकार से गिरोना ने उन्हें चारो खाने चित्त किया उससे स्पेनिश टीम की क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गिरोना ने मेलबर्न के डिफेंस को पूरे मैच के दौरान परेशानी में डाले रखा। केरला ब्लास्टर्स के लिए स्पेनिश क्लब के आक्रमण को रोकना ही सबसे बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, प्रशंसकों को मेजाबन टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है कि क्योंकि सभी दोनों टीमों की क्षमता से वाकीफ हैं।

केरला के नए कोच और इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर डेविड जेम्स ने भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था कि उनकी टीम विश्व के शीर्ष क्लबों के खिलाफ मैच खेलकर पांचवें सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार होना चाहती है।

डेविड जेम्स ने कहा, “हमारे पास ऐसी टीम है जो शीर्ष स्तरीय विपक्षी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। टोयोटा यारिस ला लीगा वल्र्ड ने हमें मौका दिया है कि हम अंतर्राष्ट्रीय क्लबों के खिलाफ खेलकर अपना विश्वलेषण करे सकें। इस टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ियों को आईएसएल के नए सीजन से पहले तैयार होने का मौका मिलेगा।”

गिरोना पिछले सीजन स्पेनिश लीग में 10वें पायदान पर रही थी और एफसी बार्सिलोना जैसे शीर्ष क्लब के खिलाफ टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था जबकि केरला ब्लास्टर्स इंडियन सुपर लीग (आईएएसएल) में छठे पायादन पर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493