टेनिस : वोज्नियाकी उलटफेर का शिकार, क्वितोवा फाइनल में

दोहा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 कैरोलिना वोज्नियाकी रविवार को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गई हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा ने वोज्निायाकी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

वर्ल्ड नंबर-21 क्वितोवा ने महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में वोज्नियाकी को 3-6, 7-6 (7-3), 7-5 से मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है।

इस सप्ताह कतर ओपन में शीर्ष-10 खिलाड़ियों में शामिल तीन खिलाड़ियों को क्वितोवा ने हराया है। फाइनल में उनका सामना अब स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा से होगा।

इस मैच के बाद क्वितोवा ने कहा, “मुझे नहीं पता कि क्या हुआ? मैं केवल खेलने आई थी और मैं हर प्रकार से प्रयास कर रही थी। पहले सेट में 3-1 से पिछड़ने के बाद मुझे खुद पर बहुत गुस्सा आ रहा था। इसलिए, मैंने अपने शॉट को और बेहतरीन तरीके से खेलने की कोशिश की और इस प्रकार से जीत के साथ मेरा मैच समाप्त हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493