टेनिस : वोज्नियाकी ने जीता टोक्यो ओपन

टोक्यो, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिने वोज्नियाकी ने रविवार को टोक्यो ओपन में महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।

टोक्यो, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिने वोज्नियाकी ने रविवार को टोक्यो ओपन में महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।

यह वोज्नियाकी की 2017 में पहली खिताबी जीत है। उन्होंने फाइनल में रूस की अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विश्व की छठी वरीयता प्राप्त और मौजूदा विजेता वोज्नियाकी ने 23वीं विश्व वरीयता प्राप्त अपनी रूसी प्रतिद्वंद्वी को 6-0, 7-5 से मात दी। यह मैच एक घंटे 13 मिनट तक चला।

खिताबी जीत के बाद वोज्नियाकी ने कहा, “इस खिताब को जीत कर मैं काफी खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए यहां तक पहुंचना बेहद जरूरी था। मैं अपने खेल पर ध्यान देना चाहती हूं और आक्रामक तथा सकारात्मक खेल खेलना चाहती हूं।”

वोज्नियाकी का यह 26वां डब्ल्यूटीए एकल खिताब है जबकि हार्ड कोर्ट पर यह उनका 21वां खिताब है।

वोज्नियाकी ने 2010 और 2016 में भी यह खिताब अपने नाम किया था। वह 2008 से हर साल कम से कम एक खिताब जीतती आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493