जम्मू एवं कश्मीर : मुठभेड़ में 3 पाकिस्तानी ‘फिदायीन’ ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती शहर उड़ी में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी ‘फिदायीन’ ढेर हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, “बारामूला जिले के उड़ी इलाके में तीन पाकिस्तानी फियादीन आतंकवादियों को मार दिया गया है।”

पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने संवाददाताओं से कहा कि इन आतंकवादियों की योजना आत्मघाती हमला करने की थी और उनके मारे जाने से एक बड़े हमले को टाला गया है।

पुलिस ने बताया कि कलगी वन क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक अभियान शुरू किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी करने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।”

पुलिस ने हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह आतंकवादी पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से घाटी में घुसपैठ करके आए थे या काफी समय से यहीं रह रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493