शंघाई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो बार के चैम्पियन सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने बुधवार को शंघाई रोलेक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
जोकोविक ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराया।
जोकोविक को यह मैच जीतने में मात्र 62 मिनट लगे।
जोकोविक चीन में ही पिछले सप्ताह हुए चीन ओपन में करियर का छठा खिताब जीतने में सफल रहे थे।
जोकोविक अब शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और बेल्जियम के डोमिनिक थीम के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath