सीरिया पर रूस अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को प्रयासरत : पुतिन

रूस कालिंग इंवेस्टमेंट कांफ्रेंस में पुतिन ने कहा, “यदि हम सचमुच में चाहते हैं कि कार्य प्रभावी ढंग से हो, तो इसे गंभीर व ठोस स्तर पर ले जाना आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि रूस ने इस मुद्दे पर मॉस्को या वशिंगटन में एक बैठक की पेशकश की है जिसमें रूस का नेतृत्व प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव कर सकते हैं और इसमें सेना व विशेष सेवा के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पुतिन ने कहा, “लेकिन हमें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।”

राष्ट्रपति ने यह भी शिकायत की कि खुफिया सूचनाएं साझा करने के मामले में अमेरिकी नेतृत्व वाले आतंकवाद निरोधी गठबंधन का बेहद कम सहयोग मिल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493