टेनिस : शंघाई मास्टर्स चैम्पियन बने मरे

शंघाई (चीन), 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त शीर्ष ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने रविवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

उन्होंने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पेन के रॉबटरे बाउतिस्ता आगुट को हराकर खिताब हासिल किया। मरे की इस वर्ष यह छठा खिताबी जीत है।

मरे ने फाइनल मुकाबले में बाउतिस्ता को सीधे सेटों में 7-6(7-1), 6-1 से मात देकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।

मरे ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 43 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया था, वहीं बाउतिस्ता ने बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

इसी वर्ष ब्राजील की मेजबानी में हुए ओलम्पिक खेलों में मरे ने स्वर्ण पदक जीता था और दो बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाले वह पहले और एकमात्र टेनिस खिलाड़ी बने।

शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट को जीतने के साथ ही वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज जोकोविक के काफी करीब पहुंच चुके हैं। जोकोविक से उनके रैंकिंग अंकों का अंतर अब सिर्फ 915 रह गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493