टेनिस : सानिया-मार्टिना चीन ओपन के सेमीफाइनल में (लीड-1)

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को यहां जारी चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

बीते सप्ताह वुहान में खिताबी जीत हासिल करने वाली इस जोड़ी ने 47 लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जूलिया गोर्गेस और चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा को हराया।

इस साल दो ग्रैंड स्लैम सहित कुल आठ खिताब जीत चुकी इस जोड़ी ने बीजिंग ओलम्पिक ग्रीन टेनिस सेंटर में खेले गए मुकाबले एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (5), 6-4 से जीत हासिल की।

कुल मिलाकर मौजूदा विंबलडन और अमेरिकी ओपन विजेता सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने कुल 131 में से 73 अंक अपने नाम किए।

सानिया तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2013 में जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ यहां खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493