सीरिया में शांति में योगदान नहीं कर रहा रूस : नाटो

ब्रसेल्स, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग ने गुरुवार को कहा कि सीरिया में रूसी सेना के हस्तक्षेप से सीरिया संकट के शांतिपूर्ण व दीर्घकालिक राजनीतिक समाधान में मदद नहीं मिल रही।

नाटो के रक्षा मंत्री स्तर की बैठक में स्टोलटेनबर्ग ने कहा, “मेरी चिंता यह है कि रूस मुख्य रूप से केवल आईएस को ही नहीं, बल्कि विपक्षी समूहों को भी निशाना बना रहा है और वर्तमान सरकार को सहयोग कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैं रूस से अपील करता हूं कि वह आईएस के खिलाफ लड़ाई में रचनात्मक व सहयोगी भूमिका अदा करे। वह असद (सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद) को समर्थन करना बंद करे, क्योंकि उन्हें रूस का समर्थन सीरिया संकट के शांतिपूर्ण व दीर्घकालिक समाधान में योगदान नहीं है।”

नाटो के महासचिव ने कहा कि सीरिया संकट के लिए राजनीतिक समाधान पाने के लिए नए सिरे से राजनीतिक पहल करने की जरूरत है, क्योंकि सैन्य कार्रवाई दीर्घकालीन समाधान नहीं है।

उन्होंने कहा, “लड़ाई का अंत होना चाहिए और एक राजनीतिक समाधान निकलना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493