टेनिस : सानिया-मार्टिना टोरंटो ओपन के क्वार्टर फाइनल में

टोरंटो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने यहां जारी कनाडा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

शीर्ष वरीय भारतीय-स्विस जोड़ी ने गुरुवार को अवीवा सेंटर में खेले गए आउटडोर टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी की जूलिया गोएग्रेस और पोलैंड की क्लाउडिया जांस को 6-3, 6-2 से हराया।

सानिया और मार्टिना इस मैच पर पूरी तरह हावी रहीं और कुल 91 में से 57 अंक अपने नाम किए।

अगले दौर में सानिया और मार्टिना का सामना चीनी ताइपे की होआओ चिंग चान और युंग जान चान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493