झारखंड में वैन-ट्रक की भिड़ंत, 13 तीर्थयात्री मरे (लीड-1)

रांची, 14 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और वैन में टक्कर हो गई, जिसमें वैन में सवार 13 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं।

हादसा सुबह करीब छह बजे सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ में हुआ। यह जगह राजधानी रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर है।

वैन सवार तीर्थयात्री ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार के सीवान जिले में स्थित अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मारी। वैन में 25 लोग सवार थे। 13 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 12 अन्य तीर्थयात्री घायल हुए हैं। उनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है।

पीड़ित देवघर के बाबा बैद्यनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुरी गए थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493