सिडनी, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी डेनियल इवान्स ने सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
उन्होंने सेमीफाइनल में रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विश्व की 67वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इवान्स ने क्वार्टर फाइनल में डोमिनिक थीम को मात दी थी। सेमीफाइनल मुकाबला जीतने में उन्हें एक घंटे 50 मिनट का समय लगा।
एक अन्य सेमीफाइनल में लक्जमबर्ग के जाइल्स मुलर ने सर्बिया के विक्टर ट्रोइस्की को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (6) से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
यह दोनों खिलाड़ी शनिवार को अपने पहले टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) टूर्नामेंट के खिताब के लिए भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath