टेनिस : सिबुल्कोवा ने जीता लिंज ओपन खिताब

लिंज (ऑस्ट्रिया), 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की महिला टेनिस खिलाड़ी डोमीनिका सिबुल्कोवा ने स्विट्जरलैंड की विक्टोरिया गोलुबिक को मात देकर लिंज ओपन खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार रविवार को हुई खिताबी भिड़ंत में सिबुल्कोवा ने एक घंटे 43 मिनट में गोलुबिक को 6-3, 7-5 से मात दी।

इस सत्र में सिबुल्कोवा ने तीसरा खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने इसी साल ईस्टबोर्न इंटरनेशनल और कातोविसे ओपन खिताब जीता था।

इसके साथ ही स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी सिबुल्कोवा ने सिंगापुर में अगले सप्ताह होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स में भी जगह पक्की कर ली।

लिंज ओपन सिबुल्कोवा के पेशेवर टेनिस करियर का सातवां खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493