टेनिस : सिलिक रोजर्स कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में

मांट्रियल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। क्रोएशिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वर्ल्ड नम्बर-7 सिलिक ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में अपने हमवतन बोर्ना कोरिक को मात दी।

सिलिक ने दो घंटे और दो मिनट तक चले इस मैच में वर्ल्ड नम्बर-20 कोरिक को 6-3, 3-6, 6-1 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बनाई।

बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने भी दूसरे दौर में जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने स्पेन के फर्नादो वर्डास्को को दो घंटे और 34 मिनट तक चले मैच में 4-6, 6-2, 7-6 (5) से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493