वेब सीरीज करने में परेशानी नहीं होगी : रजत

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ‘गर्ल इन द सिटी’ के अभिनेता रजत बारमेचा को डिजिटल प्लेटफॉर्म एक कलाकार के रूप में विकास के लिए सही मंच लगता है।

रजत का मानना है कि उन्हें और वेब सीरीज करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

‘उड़ान’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले रजत को वर्तमान में बिंदास ओरिजनल की सीरीज ‘गर्ल इन द सिटी’ में कार्तिक नामक किरदार में देखा जा रहा है।

फिल्मों और वेब सीरीज में से अधिक मनोरंजक कार्य के बारे में पूछे जाने पर रजत ने कहा, “एक कलाकार के तौर पर मुझे नहीं लगता कि किसी एक का चुनाव सही है। मेरे लिए अच्छी पटकथा मायने रखती है।”

रजत ने कहा, “निश्चित तौर पर मैंने फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी और इसका मेरे जीवन में एक खास जगह होगी। हालांकि, मेरे लिए किरदार का रोमांचक होना अधिक मायने रखता है।”

अभिनेता ने कहा, “वेब सीरीज में काम करना मजेदार है। मुझे अगर कार्तिक जैसे किरदार निभाने का मौका मिलता है, तो मुझे और भी अधिक वेब सीरीज करने में परेशानी नहीं होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493