टेनिस : स्विडिश ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे रोब्रेडो

बास्टाड (स्वीडन), 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार टॉमी रोब्रेडो उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्वीडिश ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

रोब्रेडो ने शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया।

रोब्रेडो ने मैथ्यू पर एक घंटे 17 मिनट में जीत हासिल की। इस दौरान रोब्रेडो ने फर्स्ट सर्विस में 53 फीसदी सफलता हासिल की।

रोब्रेडो ने अपनी जीत की दिशा में सात एस लगाए। अगले दौर में उनका सामना जर्मनी के ऐलग्जैंडर ज्वेरेव से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493