रूस से सैन्य उपकरण खरीदेगा पाकिस्तान

वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान जल्द ही रूस से सैन्य उपकरणों और हथियारों की खरीदारी कर सकता है। पाकिस्तान को रूस से ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग मिलने की भी उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘तास’ ने विदेशी मामलों पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातमी को बताया कि रूस और पाकिस्तान संबंधों के लिए पिछले कुछ सालों से किए जा रहे प्रयास अब सफल होते दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से रूस और पाकिस्तान ने आगे बढ़ने में काफी प्रगति की है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

फातमी ने कहा, “हम रूस से सैन्य उपकरणों को खरीदने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस दिशा में कोई समझौता नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रूस बिजली के उत्पादन और ऊर्जा क्षेत्र में हमारी मदद में सक्षम है।

रूस के पास विशेष कौशल, योग्यता और अनुभव है। उन्होंने कहा कि 1960 के दशक में सोवियत संघ पहला देश था, जिसने ऊर्जा क्षेत्र में पाकिस्तान की मदद की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493