टेनिस : 2016 विश्व चैम्पियंस का पुरस्कार जीते मरे, कर्बर

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने घोषणा की है कि विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और जर्मनी की स्टार खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर ने 2016 विश्व चैम्पियंस का पुरस्कार जीता है।

पुरुष एकल वर्ग में मरे और महिला एकल वर्ग में कर्बर ने पहली बार ये पुरस्कार जीते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इसके साथ ही एंडी मरे के भाई जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस ने पुरुष युगल वर्ग विश्व चैम्पियंस का पुरस्कार जीता।

महिला युगल वर्ग विश्व चैम्पियंस का पुरस्कार फ्रांस की कैरोलिन ग्रासिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविक ने जीता।

इन सभी विजेताओं को अगले साल छह जून को पेरिस में आयोजित होने वाले आईटीएफ-2017 विश्व चैम्पियंस समारोह में इन पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इस दौरान, फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493