सिनेमा के लिए राजकपूर का योगदान सदाबहार : राकेश रोशन

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश रोशन ने दिग्गज अभिनेता राजकपूर को उनकी 92वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा में उनका योगदान सदाबहार है।

रोशन ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, “महान फिल्मकार राजकपूर की जयंती, उनकी फिल्म श्री 420 को 400 बार देखा। आपका योगदान सदाबहार है।”

राजकपूर हिंदी सिनेमा के शो मैन के तौर पर भी जाने जाते हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनकी गिनती प्रभावशाली फिल्माकारों में होती है। दिवंगत अभिनेता को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

फिल्म ‘आवारा’ और ‘बूट पॉलिश’ के लिए कान फिल्म महोत्सव में वह दो बार ‘पाल्मे डि ओर ग्रैंड’ पुरस्कार के लिए नामित हुए।

भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए 1971 में पद्मभूषण और 1987 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

दमा के कारण दो जून, 1988 को राजकपूर का निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493