टेबल टेनिस : मा लोंग विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में

सुझोऊ (चीन), 3 मई (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय मा लोंग ने हमवतन चीन के फान जेनदोंग को पांच सेटों में हराकर रविवार को विश्व टेबल टेनिस चैम्पिनशिप के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहला विश्व चैम्पियनशिप जीतने की ओर अग्रसर मा ने यूथ ओलंपिक के विजेता जेनदोंग को 11-1, 11-7, 11-8, 7-11, 11-5 से हराया।

एक अन्य सेमीफाइनल में चीन के झांग जाइक हमवतन फांग बो से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493