टेबल टेनिस : श्रीलंका के उदय ने जीता एकल खिताब

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के उदय इमेश राणासिंघे ने शुक्रवार को भारत के लालरिनपुइया को 4-2 से हराकर दक्षिण एशियाई जूनियर और कैडेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के आखिरी दिन जूनियर बालक वर्ग का एकल खिताब जीत लिया।

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के जूनियर बालिका वर्ग का एकल खिताब भारत की सृष्टि हेलांगडी ने जीता। महाराष्ट्र की सृष्टि ने हमवतन अर्चना कामत को 3-1 से हराया। इसके साथ भारत ने टूर्नामेंट में कुल नौ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

श्रीलंका एक स्वर्ण, छह रजत और इतने ही कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नेपाल और पाकिस्तान पांच कांस्य पदक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

जूनियर बालिका वर्ग का युगल खिताब भारत की श्रुती अमरुते और श्रीजा अकुला ने जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में श्रीलंका की रुविन कानागोरा और प्रियदर्शनी को 3-1 से हराया।

जूनियर बालक वर्ग में भी बाजी भारत के खिलाड़ियों ने मारी। उत्कर्ष गुप्ता और लारिनपुइया ने श्रीलंकाई जोड़ी उदय राणासिंघे और कृष विक्रमारत्ने को 3-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493