जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह बरसाना थाने के ढाहरोली मोड़ पर तेज रफ्तार वैगनआर कार ने गोवर्धन से आते टेम्पो में सामने से टक्कर मारी। इसमें हरियाणा के असावटी निवासी रतनवीर पुत्र किशन उम्र 48 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में पोहप सिंह, जगवती तीनों असावटी हरियाणा निवासी हैं, जबकि बरसाना निवासी गोपाल, ललित गोस्वामी पुत्र सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोपाल को मथुरा रेफर कर दिया गया। टेम्पो व कार के चालक घायल सवारियों को छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को टैम्पो से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
dharmpath.com dharmpath