टेरेंस लुईस ने अमरीश पुरी को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। मशहूर डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की बारी’ के निर्णायक के रूप के दिखाई देने वाले कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने शो में दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के ‘मोगैम्बो’ अवतार की यादें ताजा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस खास कड़ी में निर्णायक, मेजबान और प्रतियोगियों को अपने पसंदीदा डॉन किरदार को पर्दे पर दिखाने की चुनौती दी गई थी।

इस रियलिटी शो में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और बोस्को मार्टिस के साथ निर्णायक के रूप में नजर आने वाले लुईस ने अपने पसंदीदा खलनायक ‘मोगैम्बो’ के किरदार को जीवंत किया।

लुईस ने कहा, “मैं खुश हूं कि मुझे अपने पसंदीदा किरदार को चित्रित करने और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका मिला। इस चुनौती के लिए मैंने भारतीय किरदार को चुना, ताकि मैं दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ सकूं।”

उन्होंने कहा, “हमें एक ही रात में किरदार चुनना और उस पर तैयारी करनी थी। उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा प्रयास पसंद आएगा।”

यह शो एंड टीवी पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493