टेलर स्विफ्ट, कैल्विन हैरिस की राहें जुदा

लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट और उनके प्रेमी डीजे/संगीत प्रॉडयूसर कैल्विन हैरिस जुदा हो गए हैं।

‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ ने कई सूत्रों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।

हालांकि, स्विफ्ट ने अपने सोशल मीडिया पृष्ठों पर अपने अलगाव के कोई संकेत नहीं दिए। उन्होंने न ही हैरिस के साथ अपनी तस्वीरें डिलीट की हैं। इनमें से एक तस्वीर में स्विफ्ट हैरिस की जैकेट पहने हुए है।

दोनों ने मार्च में अपने संबंधों के एक साल पूरे होने पर केक, कस्टम लॉकेट के साथ जश्न मनाया था।

इस वर्षगांठ के तुरंत बाद स्विफ्ट और हैरिस ने एक साथ छुट्टियों का लुत्फ उठाया, जहां उन्होंने एक-दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाई और रेत पर एक-दूसरे के नाम लिखे।

हैरिस की 21 मई को हुई कार दुर्घटना के लगभग दो सप्ताह बाद दोनों के अलगाव की खबरें आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493