लता को ‘सो-कॉल्ड’ बताने वाले द न्यूयॉर्क टाइम्स की निंदा

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। ‘सुर सम्राज्ञी’ लता मंगेशकर को चर्चित समाचारपत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ द्वारा ‘सो-कॉल्ड या तथाकथित पाश्र्व गायिका’ बताए जाने से ट्विटर उपयोगकर्ताओं की त्योरियां चढ़ गई हैं। हालांकि समाचार-पत्र का कहना है कि उनका आशय किसी का ‘अपमान’ करने से नहीं था।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने स्नैपचैट पर एक विवादित वीडियो में फेस-स्वैप एप के जरिये लता मंगेशकर का मखौल उड़ाने वाले ऑल इंडिया बकचोद (एआईबी) के कॉमेडियन तन्मय भट्ट पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।

समाचारपत्र ने रिपोर्ट में इस वीडियो की व्याख्या करते हुए लिखा, “स्नैपचेट पर बनाई गई एक निर्थक वीडियो में मिस्टर भट्ट ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास ले चुके मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और 1940 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों से करियर बनाने वाली तथाकथित पाश्र्व गायिक लता मंगेशकर की नकल करने के लिए फेस-स्वैप एप का इस्तेमाल किया। पाश्र्व गायक-गायिका गाने व आइटम सान्ग गाते हैं, जिस पर अभिनेता-अभिनेत्री अभिनय करते हैं।”

समाचारपत्र की इस व्याख्या के बावजूद ‘तथाकथित पाश्र्वगायिका’ शब्द का उपयोग कुछ लोगों के गले से नीचे नहीं उतरा और ऐसे लोगों ने लता (86) को ‘जलील’ करने वाले समाचारपत्र को ट्विटर पर जमकर लताड़ा।

दक्षिण एशिया में ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ब्यूरो चीफ एलन बैरी ने ट्विटर पर पड़ी लताड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यहां तथाकथित का उपयोग उन गैर-भारतीय पाठकों के लिए किया गया है, जो ‘पाश्र्वगायिका’ शब्द से वाफिक नहीं हैं। यह किसी तरह कोई टीका-टिप्पणी नहीं है।”

यह लेख लिखने वाली सह-लेखिका सुहासिनी राज ने भी शब्दकोष के हवाले से अपनी बात स्पष्ट करते हुए लिखा, “तथाकथित का उपयोग एक नए शब्द या वाक्यांश को समझाने के लिए किया गया है, जो कई लोगों के लिए अपरिचित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493