टेलर स्विफ्ट को जल्द प्रपोज करेंगे हैरिस

लॉस एंजेलिस, 11 जनवरी (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के डीजे कैल्विन हैरिस कथित तौर पर इस साल गायिका टेलर स्विफ्ट को प्रपोज करने के लिए तैयार हैं।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, ‘आई नीड योर लव’ के हिटमेकर ने दावा किया है कि वह अपने माता-पिता से बातचीत के बाद टेलर स्विफ्ट से हाथ मांगने की तैयारी कर रहे हैं।

हैरिस के दोस्त ने बताया, “हैरिस ने टेलर से शादी करने के लिए अपने माता-पिता से बातचीत की। हालांकि, अभी शुरुआत है लेकिन अगर वह इस साल टेलर को प्रपोज करें तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। वर्तमान में दोनों काफी खुश हैं। उन्होंने क्रिसमस से कुछ हफ्तों तक शानदार जश्न मनाया।”

टेलर और हैरिस सगाई के लिए एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के लिए उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493