जम्मू एवं कश्मीर : करगिल कस्बे में पारा शून्य से 15 डिग्री नीचे

श्रीनगर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में सोमवार सुबह हाड़ कंपाने वाली सर्दी रही। राज्य में लद्दाख क्षेत्र सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “करगिल कस्बे में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान शून्य से 15.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इस सीजन में राज्य में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।”

अधिकारी ने कहा, “लेह कस्बे में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री, पहलगाम में 5.8 डिग्री व गुलमर्ग में 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा, “हमें अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में इस अवधि के दौरान रात्रि तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है।”

सोमवार को जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री, माता वैष्णो देवी कटरा आधार शिविर में 7.6 डिग्री, बटोत में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 2.5 डिग्री, भदरवाह में 0.6 डिग्री और जम्मू क्षेत्र के उधमपुर कस्बे में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में इस वक्त कड़ाके की सर्दी वाली 40 दिनों की अवधि ‘चिल्लई कलां’ चल रही है। 21 दिसंबर से शुरू हुई यह अवधि 31 जनवरी तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493