टेलर स्विफ्ट, हिडलेस्टन इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे से जुड़े

लॉस एंजेलिस, 14 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट और अभिनेता टॉम हिडलेस्टन सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, टॉम हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़े थे लेकिन हर कोई यह जानकर हैरान था कि वह अपनी प्रेमिका टेलर को फॉलो क्यों नहीं कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को चीजें बदल गई। अब इंस्टाग्राम पर यह प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे को फॉलो कर रहा है।

टॉम ने रॉबर्ट डाउनी जूनियर सहित अपने कई दोस्तों को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493