टेलर स्विफ्ट, हैरिस उठा रहे डेटिंग का मजा

लॉस एंजेलिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट और उनके प्रेमी केल्विन हैरिस को बेवरली हिल्स पर एक रोमांटिक डेट नाइट का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को बेवरली विल्शायर होटल में एक साथ खाने का लुत्फ उठाया।

दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया। टेलर ने काले रंग की छोटी पोशाक पहनी हुई थी, जिसमें उनकी छरहरी काया बेहद खूबसूरत लग रही थी।

हैरिस (32) लेदर जैकेट और नारंगी स्वेटर में काफी कूल लग रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493