टेलीविजन जगत में एक और नया चैनल एण्डटीवी

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन जगत में नए मनोरंजन चैनल एण्ड टीवी का प्रसारण दो मार्च से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नए रिएलिटी शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?’ के साथ शुरू होगा।

एक बयान के अनुसार, टीवी रिएलिटी शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?’ का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे प्रसारित होगा।

चैनल एण्डटीवी में काल्पनिक एवं गैर काल्पनिक श्रेणियों वाले कार्यक्रम और बॉलीवुड फिल्में शामिल होंगे।

चैनल ‘रजिया सुल्तान’, ‘बेगुसराय’, ‘भाभी जी घर पर हैं?’ जैसे मिश्रित काल्पनिक कार्यक्रमों के साथ शुरुआत कर रहा है। जबकि रिएलिटी शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?’ अंतर्राष्ट्रीय टीवी रिएलिटी शो ‘हूज आस्किंग?’ का भारतीय रूपांतरण है।

इस कार्यक्रम के निर्माता बिग सिनर्जी हैं।

छोटे पर्दे पर ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे धारावाहिकों से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाले सुपरस्टार शाहरुख ने इससे पहले भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’ और ‘जोर का झटका’ जैसे रिएलिटी गेम शो की मेजबानी कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493