टेलीविनज अकाडमी ’13 रीजन्स व्हाइ’ को सम्मानित करेगी

लॉस एंजेलिस, 5 मई (आईएएनएस)। 11वें टेलीविजन अकाडमी ऑनर्स पुरस्कार समारोह में टीवी शो ’13 रीजन्स व्हाइ’, ‘वन डे एट अ टाइम’ और ‘एंडी मैक’ को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था ने शुक्रवार को कहा कि रिकॉर्ड संख्या में प्राप्त प्रविष्टियों में से पिछले साल के सर्वाधिक अर्थपूर्ण और उचित श्रंखलाओं, कार्यक्रमों और वृत्तचित्रों का चयन किया गया है।

इसके अलावा ‘डॉटर्स ऑफ अ डेस्टिनी’, ‘फॉरबिडन : अनडॉक्यूमेंटेड एंड क्वीर इन रूरल अमेरिका’, ‘फुल फ्रंटल विद समांथा बी’ और ‘ला 92’ को भी सम्मानित किया जाएगा।

टेलीविजन अकादमी की चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हायमा वाशिंगटन ने वेराइटी डॉट कॉम से कहा, “हमारे टीवी कार्यक्रम दुनियाभर में ज्वलंत मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने में उत्प्रेरक का काम करते हैं।”

उन्होंने कहा, “दुनिया में समझ बढ़ाने, छिपे सच को उजागर करने, दया भाव को प्रोत्साहित करने और अंधकार दूर कर प्रकाश फैलाने वाले उद्योग का हिस्सा बनकर हम गौरवान्वित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493