फाल्मेर (इंग्लैंड), 5 मई (आईएएनएस)। ब्राइटन एंड होव अल्बिअन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 36वें दौर के एक रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार रात मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से शिकस्त दी।
बीबीसी के अनुसार, इस जीत के साथ ही ब्राइटन अंकतालिका में 40 अंकों के साथ 11वें पायदान पर पहुंच गया है जबकि युनाइटेड 77 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बरकरार है।
फाल्मेर में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों ने संभली हुई शुरुआत की। हालांकि, युनाइटेड को गोल करने के एक-दो मौके मिले लेकिन मेहमान टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।
दूसरे हाफ की शुरुआत भी पहले हाफ की तरह रही। मैच के 57वें मिनट में ब्राइटन के पास्कल ग्रॉब ने गोल दागकर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
एक गोल पिछड़ने के बाद युनाइटेड ने अपने खेले में तेजी लाई लेकिन वह बराबरी का गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
dharmpath.com dharmpath