सैन फ्रांसिस्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता टेस्ला ने अपनी मॉडल एस सेडान कार को वापस लेने जा रही है। इसके तहत कंपनी कुल 1,23,000 कारों को वापस मंगाएगी, जिनका निर्माण साल 2016 के अप्रैल से पहले किया गया था। कंपनी इन कारों के स्टीयरिंग बोल्ट्स को बदलेगी।
सीएनएन के अनुसार, टेस्ला के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ने ठंडे मौसम में कुछ खास तरीके की सड़कों पर चलने पर कुछ पूर्जो में ‘अत्यधिक जंग’ लगने की पहचान की है।
कंपनी ने कहा कि इसके कारण अभी तक किसी प्रकार की दुर्घटना या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
प्रवक्ता ने कहा, “बोल्ट फेल होने पर भी ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण बना रहेगा। हालांकि इस मुद्दे के कारण धीमी गति से वाहन चलाने में या पैरलल पार्किं ग में थोड़ी परेशानी हो सकती है। उच्च गति से चल रही गाड़ी पर इसका कोई असर नहीं होता है।”
कंपनी ने मॉडल एस के मालिकों को ईमेल के जरिए कारों को वापस बुलाने की जानकारी दी है और कंपनी मुफ्त में पूर्जो को बदलेगी।
इस कदम की घोषणा के बाद टेस्ला के शेयरों में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath