म्यांमार के नए राष्ट्रपति विन मिंत ने शपथ ली

नेपीतॉ, 30 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार के नए राष्ट्रपति के तौर पर विन मिंत ने शुक्रवार को शपथ ली। संसद द्वारा के निर्वाचन के दो दिन बाद मिंत का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति हतिन क्याव का स्थान लिया है।

हतिन क्याव ने बीते हफ्ते स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, विंत का निर्वाचन बुधवार को दो अन्य उम्मीदवारों को हराने के बाद हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह में उच्च स्तर के अधिकारियों सहित स्टेट काउंसलर आंग सान सू की भी मौजूद रहीं।

मिंत (66) को राजनीतिक कैदी रहे हैं जो बीते सैन्य शासन के दौरान जेल गए थे।

सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) वरिष्ठ नेता मिंत सू की के विश्वासपात्र रहे हैं।

वह हतिन क्याव की जगह लेंगे। क्याव ने 21 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। क्याव (71) का यह इस्तीफा सरकार के पूर्व राष्ट्रपति के चिकित्सा इलाज के लिए कई बार विदेश जाने के खुलासे के बाद आया था।

नोबेल पुरस्कार विजेता सू की ने यह पद इसलिए दे दिया, क्योंकि वह संवैधानिक तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए योग्य नहीं थी। संविधान विदेशी संबंधियों के साथ इस पद को प्रतिबंधित करता है। सू के मामले में उनके दो बच्चों के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।

नए राष्ट्रपति के अलावा दो अन्य उम्मीदवारों ने उप राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493