रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा परीक्षण किया

मास्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। रूस ने अपनी नवीनतम इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का दूसरा परीक्षण पूरा कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरमात मिसाइल को पूर्वोत्तर प्लेसेतस्क प्रक्षेपणस्थल से टेस्ट-ड्रॉप किया गया। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने अपनी प्री-लॉन्च और अन्य विशेषताओं की पुष्टि कर ली है।

सोशल मीडिया पर इस परीक्षण का दुर्लभ वीडियो जारी किया गया।

इस रॉकेट का पहला लॉन्च दिसंबर 2017 में हुआ था। यह सोवियत युग की सतान मिसाइल की जगह लेगा, जिसका समय अब पूरा होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493